फ्लोरिडा के Big Cypress National Preserve में मादा अजगर को पकड़ने के लिए बिल्कुल नई तकनीक का इस्तेमाल किया गया। इस मादा अजगर को पकड़ने के लिए नर अजगर का इस्तेमाल किया गया। इस नर अजगर के साथ रेडियो ट्रांसमीटर के जरिए प्रजनन करने वाली मादा को पकड़ा गया। इस मादा अजगर के पास से विकसित हो रहे 73 अंडें भी मिले हैं। National Preserve की एक टीम ने इस मादा अजगर को पकड़ने के बाद अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर भी शेयर की है। इसमें नजर आ रहा है कि टीम के सदस्य इस मादा अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ कर खड़े हैं। फेसबुक पर इस तस्वीर को कई लोगों ने देखा है।

रिसर्च टीम ने नर अजगर का इस्तेमाल प्रजनन कर रही मादा अजगर को ट्रैक करने के लिए किया। टीम ने ‘FOX NEWS’ को बताया कि नर अजगर पर रेडियो ट्रांसमीटर लगाने से हमें प्रजनन करने वाली मादा अजगरों के बारे में जानकारी मिलती है। हमारी टीम न केवल आक्रामक सांपों को हटाती है, बल्कि अनुसंधान के लिए डेटा भी जुटाती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक सांप फ्लोरिडा में कोई प्राकृतिक शिकारी नहीं हैं। ये तेजी से बढ़ते हैं। ये रेपटाइल, खरगोश, चिड़िया व अन्य जीवों के लिए खतरनाक होते हैं। इसलिए इन्हें अलग संरक्षित किया जाता है।

17 फुट लंबी मादा अजगर का वजन 140 पाउंड यानी करीब 63 किलोग्राम है। पकड़ा गया है। यह इस प्रिजर्व में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी मादा अजगर है। इस मादा अजगर को पकड़ने के लिए चार सदस्यों की टीम बनाई गई थी।