सुंदरता के लिए गुलाबी पत्थर से चेहरे को रगड़ने और फेसियल की सलाह दी जाती है। कभी मुलतानी मिट्टी तो कभी फलों और फूलों के रस से मसाज करने को कहा जाता है, लेकिन वियतनाम में लोग ग्लोइंग फेस के लिए ऐसा काम कर रहे हैं, जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, अब यहां के लोगों ने चमकते चेहरे और खूबसूरत दिखने के लिए ‘फायर थेरेपी’ का सहारा लिया हैं। यह थेरेपी वियतनाम में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस थेरेपी में चेहरे को आग के सामने रखते हैं।
‘फायर थेरेपी’ के नाम से ही स्पष्ट होता है कि इसमें आग का सहारा लिया जाता है। देश के ऐतिहासिक शहर हो ची मिन्ह में औरत और मर्द फायर थेरेपी करवा रहे हैं। इस थेरेपी के दौरान शराब में भिगोए तौलिए को चेहरे पर 30 सेकेंड से लेकर एक मिनट तक रखा जाता है। इसके उपर फिर एक सूखा तौलिया रखा जाता है और सामने से फायर फ्लेम दिया जाता है।
कथित तौर पर इस उपचार से सरदर्द, अनिंद्रा, मोटापा, शरीर दर्द और पाचनतंत्र से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है। वियतनाम न्यूज के अनुसार, एचसीएम सिटी के ट्रेडिशनल मेडिसीन इंस्टीट्यूट Trương Thị Ngọc Lan के उप प्रमुख ने मीडिया से कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने फायर थेरेपी पर आधारित पर एक पायलट कार्यक्रम को लागू करने के लिए केवल Hà Nội स्थित एक्यूपंक्चर के राष्ट्रीय अस्पताल की अनुमति दी है।” हालांकि, कुछ रिपोर्टों में बताया गया है कि शहर के कुछ सैलुन में इस थेरेपी को किया जा रहा है।
बता दें कि इसी तरह की एक और अजीबो-गरीब खबर यूनाइटेड स्टेट से आयी है। यहां एक 4.5 किलोग्राम वजन की गाय चर्चा का विषय बन चुकी है। इसे दुनिया की सबसे छोटी गाय बताया जा रहा है। गाय के मालिक को आशंका थी कि यह बीमार हो सकती है, लेकिन डॉक्टरों ने इसे पूरी तरह स्वस्थ बताया है।