प्रॉब्लम्स ! मने परेशानी। यह जितना छोटा शब्द है, उतने ही बड़े इसके मायने हैं। हम सब प्रॉब्लम्स से घिरे होते हैं। सबकी अपनी कहानियां, किस्से और शिकायतें होती हैं, लेकिन इस मामले में मर्द सेम पिंच का शिकार होते हैं।
उनकी कुछ प्रॉब्लम्स बेहद कॉमन होती हैं। जिसे दुनिया भर के मर्द रोजमर्रा के जीवन में झेलते-भोगते हैं। मर्द इन प्रॉब्लम्स को किसी और से शेयर करने के बजाए सहते हैं। दर्द पीते हैं और पीते जाते हैं। जब तक पानी सिर से ऊपर नहीं होता।
शरीर के कई हिस्सों पर अनचाहे बाल। जवानी में शेविंग से जुड़े सवाल। पेशाबघर में दूसरों को ताकना। टाइट पैंट्स और स्विमिंग ट्रंक्स में खुद को कोसना। ये सब उन चीजों में शुमार हैं, जो मर्द झेलते हैं। लेकिन कोई उनके इस दर्द को नहीं समझता।
इसी दर्द को बेहद मजेदार तरीके से कुछ लड़कों ने बयां किया है। अपने वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि जब सारे अंडरगारमेंट्स घुलने को डाल दिए जाते हैं, तो फिर लड़के क्या पहन कर बाहर जाते हैं।
शादी-बरात में लड़की पसंद आना और जमकर उसे लाइन मारना। अपनी मां के लिए बहू खोजू अभियान वहीं से शुरू हो जाता है। सबसे चौचक कांड तो तब होते हैं, जब लड़के देर तक सूसू रोकते हैं और फिर…। अब सब हिंया बता देंगे, तो मजा किरकिरा हो जाएगा न। लपकिए वीडियो पर।