आपने पहाड़ी को काटकर बनाई गई टेढ़ी-मेढ़ी सड़कों की कई तस्वीरें देखी होंगी। इन्हें देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि इनपर चलना कितना जोखिम भरा होता होगा। दुनिया में कुछ ऐसी सड़के हैं जहां ड्राइविंग करना कोई बच्चों का खेल नहीं है, क्योंकि इन रास्तों पर हर पल मौत के साथ खेलना पड़ता है। इसके बावजूद ऐसी सड़कों पर लोगों का आना-जाना बना रहता है। क्या आपको दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में पता है? अगर नहीं पता तो इस वीडियो में देख लीजिए।
डिस्कवरी चैनल ने दुनिया की मोस्ट एक्सट्रीम सड़कों को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। जिसका नाम World Extreme Roads रखा था। चैनल ने इसे हिंदी भाषा में भी जारी किया है। जानिए इस लिस्ट में दी गई 10 एक्सट्रीम सड़कें कौन सी हैं। इसमें दसवें नंबर पर आते हैं रूस के हाईवे, जहां अजीबो-गरीब पागलपान देखने को मिलता है। माना जाता है कि यहां दुनिया के सबसे खराब ड्राइवर रहते हैं। यहां हर साल लगभग 2 लाख एक्सिडेंट होते हैं। वहीं नौवें नंबर पर है वेस्टर्न कनाडा में रॉकी माउंटेन को चीरता हुआ 80 किमी. लंबा हाईवे। यहां ड्राइवर्स के सबसे बड़े दुश्मन एवलांच होते हैं। यहां हर साल सैकड़ों एवलांच गिरते हैं।
लिस्ट में पहला नंबर Bolivia की North Yungas Road को दिया गया है। इसपर हर साल 200 से 300 लोगों की जान जाती है। यह 61 किमी. लंबी है, जो पहाड़ों में घूम-घूमकर नीचे जाती है। यह सिंगल लेन वाली इतनी पतली सड़क है जिसपर एक साथ दो कारें पास नहीं हो सकती। नीचे देखें वीडियो-
Read Also: VIDEO: बच्ची को कार में छोड़ चले गए पेरेंट्स, बच्ची ने कर लिया अंदर से लॉक
