न्यूयॉर्क से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने सरेआम एक 94 साल की महिला से पैसे छीन लिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सामने आए सीसीटीवी वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक शख्स एक दुकान में घुसता है जहां एक वृद्ध महिला व्हीलचेयर पर बैठी होती है। तभी आराम से ठहलता हुआ यह शख्स महिला के ब्लाउज में रखे पैसे का लिफाफा छीन लेता है और आराम से दुकान के बाहर निकल जाता है। उस शख्स की इस हरतत वहां मौजूद लोग भी हैरान हो जाते हैं और महिला को भी कुछ सैकंड बाद पता चलता है कि उसके पैसे चोरी हो गए।

उसके बाद एक महिला आती है और देखती है कि व्हील चेयर पर बैठी महिला के पैसे चोरी हो गए। फिर वह महिला अलार्म बजाती है और उस शख्स को ढूंढने बाहर भागती है, लेकिन वो शख्स भागने में कामयाब हो जाता है। हालांकि न्यूयॉर्क पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया। एक अखबार ने बताया कि वृद्ध महिला वो एक चैक कैश करवाकर दुकान में सेंडिल खरीदने आती है। बताया जा रहा है कि उस महिला को उन पैसे से किराया देना था। उस महिला ने अखबार को बताया कि उसने लिफाफे में कुछ डॉलर रखे हुए थे जो उसने ब्लाउज में रखा हुआ था। वहीं पुलिस ने 26 साल के ब्रोयन लोफेज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वो शख्स पहले से महिला का पीछा कर रहा था और उसने दुकान में घुसकर  वारदात को अंजाम दिया।