हाल के कुछ सालों में कई प्लेन हादसे हुए हैं। ऐसे में प्लेन में हुई जरा सी गड़बड़ी सभी यात्रियों की सांसे रोक देती हैं। ऐसा ही एक हादसा बर्मिंघम एयरपोर्ट पर होते-होते रह गया, जिससे प्लेन में सवार यात्रियों के साथ ही, इसके देखने वाले भी हैरान रह गए। इस हादसे की एक वीडियो इंटरनेट पर डाली गई है, जिसे देख किसी की भी सांसे थम जाएं। वीडियो में लैंडिग का प्रयास कर रहा एक प्लेन रनवे पर डगमगाता दिख रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब चैनल flugsnug ने शेयर किया है।

दरअसल यह वीडियो बर्मिंघम एयरपोर्ट की है, जहां Airbus A321 प्लेन का लैंड करना था। वीडियो में दिखा कि प्लेन रनवे तक जैसे ही पहुंचता है यह डगमगाने लगता है। पायलट पूरा प्रयास करता है कि वह सुरक्षित लैंड करा पाए लेकिन रनवे तक पहुंचते-पहुंचते ही प्लेन तिरछा होने लगता है। ऐसे में पायलेट लैंड ना कराने का फैसला लेता है। उसने प्लेन को लैंड करने से पहले ही वापस हवा में ले लिया। प्लेन ने फिर से एयरपोर्ट के पास एक पूरा चक्कर लगाया और वापस रन-वे की तरफ लैंड किया।

पायलट लैंडिग के लिए एक बार फिर प्रयास करता है। वीडियो में प्लेन टेढ़ा होते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन आखिरकार पायलट की सूझबूझ से प्लेन सुरक्षित लैंड कर लेता है। दरअसल हवा तेज होने के कारण इस दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस लैंडिग की वीडियो को 14 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो को 1 अक्टूबर को डाला गया था। एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट किया, “मैं उस वक्त इस प्लेन में सवार था। इस वीडियो को देखकर काफी अच्छा लगा।” नीचे देखें वीडियो:

Read Also: Video: 30 हजार फीट उड़ रहे प्लेन में महिला करने लगी योगा