अपने बॉयफ्रेंड को जगाने के लिए एक गर्लफ्रेंड ने ऐसी तरकीब निकाली, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को जगाने के लिए उसके बेड के चारों ओर पटाखों की लड़ियां (सीरीज) लगा दी है। महिला ने इसमें आग भी लगाई। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल हुए इस फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गर्लफ्रेंड ने लड़के के बिस्तर के चारों ओर पटाखे लगाए हैं। कैमरे में देखते हुए लड़की उन पटाखों में आग लगाने की कोशिश करती है। एक बार वह आगे लगाने से चूक जाती है लेकिन दूसरी बार में वह चिंगारी देने में कामयाब रहती है। पटाखे फटने लगते हैं और पूरे कमरे में धुंधा भर जाता है। किसी तरह से लड़का बिस्तर से उठने में कामयाब होता है और दूसरे कमरे में पहुंचाता है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला का बॉयफ्रेंड बुरी तरह से खांस रहा है और डरा हुआ है। वह सही से सांस भी नहीं ले पा रहा है। कुछ देर में वह खांसते-खांसते जमीन पर लेट जाता है। इसे प्रेंक बताया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस वीडियो में दिखाई देने वाला पीड़ित इस प्रेंक में शामिल था या नहीं। हालांकि देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे वह सही में विपत्ति का शिकार हुआ है। उसे यह कहते हुए भी सुना जा रहा है कि उसके कान फट गए हैं।

हाल ही में इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें एक बॉयफ्रेंड अपनी सोती हुई गर्लफ्रेंड पर दो सांप छोड़ देता है। वीडियो में डेरेक नाम का एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड से कहता है कि हिलना मत बेबी, तुम्हारे ऊपर दो बड़े सांप है। यह सुनते ही वह बुरी तरह से चीखने लगती है और डेरेक तथा उसके दोस्तों को सांप को हटाने आदेश देती है। शरीर पर सांपों के चलने के कारण लड़की खुद हिल भी नहीं पा रही थी। हालांकि डेरेक और उसके दोस्त सांप को हटाने की जगह इसका मजा ले रहे थे और जोर-जोर से हंस रहे थे। लड़की डर की वजह से जितने जोर से चिल्ला रही थी वहां मौजूद लोग उतनी ही जोर से हंस रहे थे। युवती बुरी तरह से डरी हुई लग रही थी और लगातार चिल्लाए जा रही थी। वह तब तक चिल्लाती रही जब तक कि सांप को उसके ऊपर से हटा नहीं लिया गया।

वीडियो: बॉयफ्रेंड को जगाने के लिए एक गर्लफ्रेंड ने लगाई आग