एक महिला का दावा किया है उस पर ‘भूत’ ने हमला किया। इस घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि होटल के वेटिंग रूम में बैठी महिला फोन में कुछ कर रही है। महिला के चारों ओर टेबल और कुर्सियां पड़ी हुई हैं। महिला अचानक से पीछे मुड़कर देखती है जैसे की उसने अपनी पीछे कोई आवाज सुनी हो। कुछ समय बाद महिला के सामने पड़ी हुई चेयर अपने आप आगे आ जाती है और महिला फर्श पर जा गिरती है। इस तरह अचानक हुए वाक्ये से हैरान और डरी महिला फर्श से उठती और दरवाजे की ओर जाने की कोशिश करती है, लेकिन कोई चीज उसे पीछे की ओर फेंक देती है। दरवाजे की तरह और भी टेबल और चेयर फेंकी जाते हुए दिखाई दे रही है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला के बाहर आने का रास्ता बंद हो गया है तो वह वापस आ गई। लेकिन यह सब यही खत्म नहीं हुआ। ‘भूत’ ने एक बार फिर महिला को जमीन पर फेंका। महिला जमीन में पड़ी रही। फुटेज में महिला के गिरने के बाद चीजें में हरकतें देखी जा रही है। माना जा रहा है कि यह फुटेज मलेशिया का है। हालांकि इस अजीबोगरीब घटना के संबंध में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी।

बता दें कि हाल ही में थाईलैंड में एक शख्स ने गाड़ी पर भूत बैठे होने का दावा किया था। इसका वीडियो सामने आया था। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महिला की छाया गाड़ी के पीछे हिस्से में बैठी हुई है। छाया वाली महिला के बाल लंबे है और उसने धारीदार टॉप पहन रखा है। हालांकि इस दांवे में कितनी सच्चाई है इस बात का पता लगाने के पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्लिप देखने के बाद पुलिस महिला को ढूंढने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि यह घटना रामा IX रोड पर रविवार को हुई। उन्हें खुद अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कार की लाइसेंस प्लेट चेक की, जिससे पता चला है कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन लैंड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा कैंसिल किया जा चुका है। नंबर एक ब्राउन ओपेल टैक्सी को पंजीकृत किया गया था।

वीडियो: महिला का दावा- भूत ने किया मेरे ऊपर हमला

https://www.youtube.com/watch?v=FsHX1tGPZt0