फ्रांस की महिलाओं ने औरतों के बॉडी हेयर्स को लेकर व्याप्त सामाजिक सोच के खिलाफ एक मुहिम शुरू की है। यह महिलाएं सोशल मीडिया पर इस मुहिम के जरिए खूबसूरती शब्द को एक अलग ही अर्थ दे रही हैं। सोशल मीडिया पर ये महिलाएं #Princesseshavehair या  हैशटैग के साथ ऐसी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं, जिसमें उनके बॉडी हेयर साफ दिखाई दे रहे हों।

https://twitter.com/liv_css/status/753250494345277440

इस ट्रेंड की शुरुआत फ्रांस की एक महिला Adéle Labo ने अपने बॉडी हेयर्स वाली तस्वीर डालकर की थी। Adéle ने बाकी महिलाओं से भी ऐसी तस्वीर डालने की गुजारिश की। इसके पीछे उनका मकसद लोगों को यह बताना था कि पुरुषों की तरह महिलाओं के शरीर पर आने वाले बॉडी हेयर्स में कुछ भी अजीब नहीं है और इसके साथ भी वो खूबसूरत दिखाई पड़ती हैं।

Read More:नशे में कानूनः वीडियो में देखिए शराब के नशे में धुत्त इस पुलिसवाले की हरकत

https://twitter.com/luciolement/status/752580089641066496

पुराने समय से ही महिलाओं पर एकदम साफ और बिना बालों की स्किन रखने के लिए दबाव बनाया जाता है। इस तरह के कुछ नियम बनाकर महिलाओं की खूबसूरती को एक दायरे में कैद कर दिया गया है। अगर कोई महिला खूबसूरत दिखना चाहती है तो उसे इन नियमों पर खरा उतरना ही होगा। इस काम को बढ़ावा देने में विज्ञापन क्षेत्र का भी बराबर योगदान रहा है।

https://twitter.com/Mira_Phi/status/752619079433760769

सोशल मीडिया पर जारी इस अभियान में लगभग 25 हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया और इस मुद्दे को पूरी दुनिया में फैलाया। इससे पहले एक भारतीय महिला ने भी इसी मुद्दे को उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की थी। जिसे हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया था।