साऊदी अरब में एक नया फतवा जारी किया गया है। इस फतवे में वाई-फाई चुराने को गैर-इस्लामिक करार दिया गया है। वाई-फाई के मालिक की इजाजत के बिना प्रयोग करने को प्रतिबंधित करार दिया है। फतवे में इस चोरी कहा गया जिसे इस्लाम सहन नहीं कर सकता।

गल्फ न्यूज के अनुसार इस्लामिक विद्वान अली अल हक्कानी ने कहा है, ” वाई-फाई मालिक की जानकारी के बिना या गैरकानूनी तौर पर इसका प्रयोग करने की इजाजत नहीं है। जो भी वाई-फाई सर्विस का खर्च उठा रहा है उसे इसकी जानकारी देना आवश्यक है। जहां वाई-फाई सर्विस फ्री में उपलब्ध है जैसे मॉल, होटल्स वहां इसका प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि वहां वाई-फ्राई सर्विस सिर्फ क्लाइंट के प्रयोग के लिए नहीं है।”

सोशल मीडिया पर इस फतवे पर मिली-जुली राय देखने को मिल रही है। कई लोग इस बेन से सहमत है वहीं कुछ लोग इस फतवे को गैर जरूरी मान रहे हैं। एक यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ” हमें ऐसे मामूली चिजों के लिए धार्मिक फरमान नहीं चाहिए। निजी चीजों को निजी ही रहने दिया जाना चाहिए। जब ऑनर्स सर्विस के लिए पैसे खर्च कर रहा है तो किसी को भी इसका फायदा नहीं उठाना चाहिए।”