अमेरिका से एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसमें खूंखार जानवर चुपाकैबरा (chupacabara) के दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो में इंसान जैसा दिखने वाला कोई जीव चलता दिखाई दे रहा है। यह अचानक पेड़ के पीछे छिप जाता है। माना जा रहा है यह लेटिन अमेरिका का जानवर चुपाकैबरा है, जो बकरियों का खून पी जाता है।

चुपाकैबरा नाम के इस रहस्यमयी जानवर के बारे में सबसे पहले तब पता लगा था, जब अमेरिका के Puerto Rico में कुछ किसानों की बकरियां मृत पाई गई थीं। कोई मृत बकरियों से खून गायब था। हालांकि पुर्तगाली रेगिस्तान के पास फिल्माई गई इस फुटेज से फिर से इस जानवर के अस्तित्व को सही ठहराया जा रहा है। वीडियो में यह रहस्यमयी जानवर गर्दन झुकाकर दो पांव पर चलता दिखाई पड़ रहा है।

हालांकि वह ज्यादा देर तक दिखाई नहीं पड़ता और एक पेड़ के पीछे अचानक गायब हो जाता है। कैमरे के जरिए आसपास खड़ी गाड़ियां भी दिखाई जाती है। इस वीडियो को पहली बार एक महीना पहले पोस्ट किया गया था, जिसे करीब 2 लाख बार देखा गया। मगर अब इंटरनेट पर यह चर्चा का विषय बन गया कि इसमें दिखने वाला जीव आखिर है क्या? कुछ लोग इसे चुपाकैबरा बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि यह वीडियो बिलकुल फेक है।

https://www.youtube.com/watch?v=bV_yKPIsK_k