हो सकता है प्यार में आपको कई बार दुख पहुंचा हो, मगर एक शख्स को प्यार के चक्कर ने अस्पताल पहुंचा दिया। 41 साल का एलेक्जेंडर पीटर हाल ही में हॉलेंड से चीन के हुनान प्रांत आया था। वह यहां अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था, जिससे उसकी जान-पहचान एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी। चीन की इस लड़की का नाम झांग है।
दिलचस्प बात यह रही कि एलेक्जेंडर पिछले 10 दिन से लगातार एयरपोर्ट पर अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार करता रहा, मगर उसकी 26 साल की ऑनलाइन गर्लफ्रेंड नहीं आई। एलेक्जेंडर का कहना है कि वह कथित गर्लफ्रेंड झांग से 2 महीने पहले एक ऐप के जरिए मिला था, जहां उन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। वह उसने झांग से मिलने के लिए हॉलैंड से चीन आ गया, लेकिन यहां कोई भी उसे रिसीव करने नहीं आया।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने भी एलेक्जेंडर को वहां से चले जाने को कहा, मगर उसने एक नहीं सुनी। लेकिन फिर उसकी तबीयत खराब पर उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि 10 दिन एयरपोर्ट पर इंतजार के बाद उसे चीन के स्थानीय लोगों की सहानुभूति भी मिली है। झांग का कहना है कि उसे लगा यह सब मजाक है। झांग ने कहा, “शुरुआत में हमारा रिलेशन काफी अच्छा था, मगर बाद में उसकी आदत बदलने लगी थी। फिर एक दिन उसने प्लेन के टिकट का एक फोटो मुझे भेजा, जो मुझे लगा मजाक है। उसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया।”