एक महिला को सेंट्रल रूस के शहर पर्म की सड़कों पर बिना कपड़ों के चलते देखा गया। महिला अपने हाथों से शरीर ढंकने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रही थी। रास्ते में किसी ने महिला को अपने कैमरे में कैद कर लिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक महिला अपने शादीशुदा प्रेमी के साथ उसके बिस्तर में पाई गई थी।

पर्म के व्यस्त सिटी सेंटर स्ट्रीट पर न्यूड चलते हुए महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी डाली गई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक महिला का एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ अफेयर चल रहा था। महिला अपने प्रेमी के साथ बिस्तर में थी, तभी उसकी पत्नी अचानक से घर पहुंच गई।

इसके बाद महिला बिना कपड़े पहने ही खिड़की से छलांग लगाकर सड़क पर निकल आई। महिला को बिना कपड़े के न्यूड हालात में ही अपने घर जाने के लिए ट्राम पकड़ने जाते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर फोटो आने के बाद लोगों ने महिला के न्यूड होने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए।