भीषण बाढ़ में बीच एक कार फंस गई थी। महिला गाड़ी के अंदर थी। बाहर से पानी अंदर भर रहा था। महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। मदद की गुहार लगा रही थी, जबकि पास में ही कुछ गाड़ियां एक के ऊपर एक चढ़ी नजर आ रही थीं। ये नजारे शुक्रवार (16 मार्च) को ब्राजील में देखने को मिले। बेलो हॉरिजोंते में करीब साढ़े चार बजे भारी बारिश शुरू हुई थी। अचानक से बारिश ने रौद्र रूप लिया, जिसके बाद यह बाढ़ और भूस्खलन में तब्दील हो गई। घटना से जुड़ी फुटेज सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है, जिसमें महिला भीषण मौसम में फंसी नजर आ रही थी। वह जोर-जोर से चीख रही थी। चूंकि वह अपनी कार में फंसी थी, जबकि बाहर से बाढ़ का पानी वाहन में भर रहा था। दमकल विभाग ने भी घटना का वीडियो जारी किया। गाड़ियां इसमें दलदलनुमा पानी से बाहर निकाली जाती दिख रही थीं। भीषण बाढ़ के कारण सड़क पर गाड़ियां एक के एक ऊपर फंस गई थीं। दमकल विभाग ने शुक्रवार को आई प्राकृतिक आपदा में किसी के मारे जाने की पुष्टि नहीं की।
हालांकि, एक शख्स के बुरी तरह जख्मी होने की खबर आई थी। दो जगह हुए भूस्खलन में दो महिलाएं जल गई थीं। राहत एवं बचाव कार्य दस्तों ने उन्हें फौरन नजदीक के अस्पताल पहुंचाया था।