किसी भी बच्चे के लिए इस दुनिया में आने के बाद या यूं कहें कि उसके अस्तित्व में आने के साथ ही जो उसका पहला स्पर्श होता है वह उसकी मां का होता है। साथ ही अपने जीवन में जो पहली आवाज वह सुनता है वह भी उसकी मां की ही होती है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जब किसी बच्चे को पहली बार अपनी मां की आवाज सुनाई देती होगी तो वह कैसा महसूस करता होगा?
अपनी श्रवण शक्ति (सुनने की क्षमता) गवां चुके 2 साल के नन्हे कैडेन औरान्टेस को उसके माता-पिता ने एक ऐसा हियरिंग एड दिलाया जिसकी मदद से वह सुन सकता था तो उसे पहली आवाज उसकी मां की सुनाने का फैसला किया गया। और जीवन में पहली बार अपनी मां की आवाज सुनने के बाद कैडेन ने जो प्रतिक्रिया दी वह बेहद प्यारी और दिल को छू लेने वाली है।
कैडेन अपनी मां की आवाज सुनते ही खुशी से झूम उठा और नाचने लगा। उसके चेहरे पर एक लंबी मुस्कान खिंच गई। आप भी इस वीडियो को देखिए और शेयर कीजिए।