19 साल की दिव्या देशमुख ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने अनुभवी कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर में हराकर FIDE महिला विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ दिव्या देशमुख ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। वो ऐसा करने वाली सिर्फ चौथी भारतीय महिला बनी हैं।