टी-20 यानी की फटाफट क्रिकेट और इस फटाफट क्रिकेट में जितनी तेजी से खिलाड़ी खेलते हैं उतनी तेजी से रिकार्ड्स भी बनते हैं। तो आईए जानते हैं टी-20 से जुड़े हुए कुछ अनोखे रिकार्डस के बारे में…
1. आपको बता दें की भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टी-20 में जीरो पर आउट हुए बिना सबसे ज्यादा पारी खेलने वाले बल्लेबाज हैं। धोनी 64 टी-20 इनिंग्स खेल चुके हैं औऱ कभी जीरो पर आउट नहीं हुए।
2. दूसरा रिकार्ड भी धोनी के ही नाम है उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकार्ड है। उन्होंने 63 मैचों में 41 कैच और 22 स्टंपिंग की है।
3. साल 2007 के टी-20 वर्लड कप में युवराज ने इंग्लैंड के स्टुर्अट ब्रॉड के एक ही ओवर में छह छक्के जड़ कर 36 रनों का सबसे ज्यादा रन का रिकार्ड बनाया था।
4. पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी हैं। आफरीदी ने 98 मैचों में 2144 गेंदे फेंकी है।
5. पार्टनरशिप की बात करें तो ये रिकार्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टील और केन विलियमसन के नाम है जिंहोने 2016 में 171 रनों की साझेदारी की थी।
6. वहीं सबसे ज्यादा छक्कें लगाने की बात हो तो हम क्रिस गेल को कैसे भूल सकते हैं। गेल ने सबसे ज्यादा 98 छक्कें लगाएं हैं।
7. 2014 में श्रीलंका और नीदेरलैंड के बीच खेले गए एक मैच में नीदेरलैंड की टीम 10.3 ओवरों में 39 रनों पर ही ढ़ेर हो गई। अंतरराष्ट्रीय टी20 में किसी टीम द्वारा अभी तक का सबसे कम स्कोर है।