IPL 2024 Auction: बीसीसीआई (BCCI) ने आईपीएल (IPL 2024) के अगले सीजन के लिए होने वाली नीलामी (IPL Auction) के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। दुनिया भर के 333 खिलाड़ियों के नाम तय हुए हैं। नीलामी (IPL 2024 Auction) में इस बार अधिकतम 77 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। इनमें 30 जगह विदेशी क्रिकेटरों के लिए हैं। इस बार नीलामी (IPL Auction) का आयोजन दुबई (Dubai) में किया जाएगा। 19 दिसंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे यह शुरू होगी।