MS Dhoni Net Worth: महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इस समय चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी कर रहे हैं। धोनी (MS Dhoni) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आयकर विभाग (IT Department) के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) झारखंड में सर्वाधिक कर भुगतान करने वाले व्यक्ति बने हुए हैं। आयकर विभाग (IT Department) ने पुष्टि की है कि धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद 2022-23 में सर्वाधिक कर भुगतान करने वाले व्यक्ति हैं। Dhoni ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था लेकिन इसका उनकी आय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।