MI vs LSG Highlights 2024: आईपीएल 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स (Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants) के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर लखनऊ (Lucknow) को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। केएल राहुल (Kl Rahul) की सेना ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई (mi) 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। लखनऊ (lsg) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai) को 18 रन से हराया।
