Ind vs Nz Champions Trophy: भारतीय टीम ने स्पिनरों के दम पर न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप चरण का अंत शानदार तरीके से किया। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के दमदार प्रदर्शन से भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मुकाबले में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराया। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से चार मार्च को दुबई में होगा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की टीम 205 रन पर ऑलआउट हो गई।