Siyasi Kissa: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) भले ही सपा (SP) कार्यकर्ताओं के चहेते हों, मगर खुद अखिलेश के दो-दो चाचा और यहां तक की उनके पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) भी बेटा-बहू से नाराज हो चुके हैं। शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) और नेताजी की नाराजगी तो सभी जानते हैं। मगर सियासी किस्से में हम आज बात करेंगे टीपू के दूसरे चाचा अभय राम यादव (Abhay Ram Yadav) की जो एक बात को लेकर अखिलेश-डिंपल (Akhilesh-Dimple) से नाराज हो गए थे। अभय राम, उत्तर प्रदेश (UP) के बदांयू (Badaun) से पूर्व सपा सांसद धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) के पिता हैं।