Holika Dahan 2025 Time , City Wise Full Schedule: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को हर साल होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। आज पूरे देश में होलिका दहन की तैयारी शुरू हो चुकी है। होलिका दहन को छोटी होली भी कहते हैं। इसके अगले दिन रंगों की होली होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन प्रदोष काल में करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ये पर्व को हिंदू नववर्ष का अंतिम पर्व माना जाता है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, इस साल होलिका दहन के लिए 13 मार्च की रात 11:28 से 12:06 बजे तक शुभ मुहूर्त है। इस साल होलिका दहन पर भद्रा का साया रहने वाला है।