साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खत्म हुआ तो लोगों ने पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद दान दक्षिणा किया। प्रयागराज यानी संगम नगरी में आंशिक सूर्य ग्रहण को देखने के लिए खगोलप्रेमियों में गजब का उत्साह दिखा। सूर्य ग्रहण के दौरान शहर के सभी मंदिरों के पट को बंद कर दिया गया था। सूर्य ग्रहण की समाप्ति पर गंगा, यमुना के संगम तट पर स्नानार्थियों की भीड़ जुटी। लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक मास होने के कारण यमुना के घाटों पर भी स्नान को लोग जुटे। अब मंदिरों को धुलने के बाद पट खोलने की तैयारी की गई।