Maharashtra CM 2024: महाराष्ट्र में ऐतिहासिक नतीजों के बाद भी मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में कशमकश जारी है। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के घर हुई बैठक के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई पहुंचे। यहां उनका देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के साथ बैठक होनी थी। महायुति की आज होने वाली बैठक से पहले की एकनाथ शिंदे अपने गांव सतारा जिले में रवाना हो गए हैं। शिंदे के सतारा जाने के वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है…