Akhilesh Yadav को मिले CBI के समन पर बोलीं Dimple Yadav, कहा- भाजपा घबराई हुई है

Dimple Yadav On BJP: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी पहुंचीं सपा सांसद डिंपल यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। हमारे गठबंधन के सामने भाजपा की तैयारियां फीकी हैं।