विराट कोहली ने कहा; मेरे अनुष्का के रिश्ते में जहीर का है योगदान

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और अनुष्का के रिश्ते को लेकर खुल कर बात की। ‘ब्रेकफास्ट विद चैम्पियंस’ शो के दौरान उन्होंने कहा कि वो ये रिश्ता छुपाकर नहीं रखना चाहते। वहीं उन्होंने आगे कहा कि अगर इस रिश्ते को मजबूत करने में किसी का योगदान है तो वो जहीर हैं। विराट ने कहा कि अनुष्का के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में सबसे पहले उन्होंने जहीर खान को

ही बताया था। विराट ने अपने हंसमुख अंदाज में कहा कि ऐसी समस्या में आप जहीर से इस बारे में बात कर सकते हैं। वहीं धोनी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा रिश्ता काफी मजबूत है और इसे कोई प्रभावित नहीं कर सकता।

और पढ़ें