उत्तर प्रदेश में छेड़खानी से परेशान होकर एक लड़की ने सीएम योगी आदित्य नाथ को चिट्ठी लिखकर मदद की गुहार लगाई है। लड़की ने चिट्ठी में यह भी लिखा है कि अगर उसकी मदद नहीं की गई तो वह उत्तर प्रदेश में रहना छोड़ देगी। खबरों के मुताबिक चिट्ठी एक 19 वर्षीय छात्रा ने लिखी है जिसने मनचलों की छेड़खानी के डर से कॉलेज जाना भी बंद कर दिया है।
छेड़खानी का मामला आगरा का है। लड़की का दावा है कि लगभग आधा दर्जन लड़के उसके साथ छेड़खानी करते हैं। लड़की ने यह भी बताया कि लड़के उसके कपड़े तक खीचने की कोशिश करते हैं। छेड़खानी करने वालों को कानून का कोई खौफ नहीं, इसका अंदाजा लड़की के एक और दावे से लगाया जा सकता है। लड़की के मुताबिक 4 जुलाई को वह अपने पिता और भाई के साथ मंदिर गई थी। बदमाशों ने लड़की के पिता और भाई के साथ होते हुए भी उससे छेड़खानी की और दोनों(पिता-भाई) के विरोध करने पर उनके साथ मार-पीट की जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए
… और पढ़ें