उरी हमले को “सीमा पार आतंकवाद” का स्पष्ट मामला बताते हुए इसके बाद भारत की कार्रवाई को “आत्मरक्षा का अधिकार” कहकर अमेरिका ने भारत का समर्थन किया। अमेरिका ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर से जोड़ने के पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है और ऐसा करने के लिए पाकिस्तान की निंदा भी की है। ये बयान व्हाइट हाउस की ओर से जारी किया गया है। हालांकि
अमेरिका ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच सीमा पार पर भारी सैन्य तैनाती को लेकर चेताया भी था और हालात खराब नहीं करने की अपील की थी। अमेरिका ने कहा कि वह यह सुन्श्चित करने का पूरा प्रयास कर रहा है कि भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह यानि कि NSG का सदस्य बन जाए। व्हाइट हाउस के दक्षिण एशिया मामलों के प्रभारी पीटर लावोय ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध अमेरिका के लिए बहुत गतिशील संबंध है। इसके उन्होंने विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध मज़बूत करने की ओबामा प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं।
… और पढ़ें