Ranchi INDIA Rally: रांची में गरजे तेजस्वी, कहा- क्या कमल से मोबाइल चार्ज हो सकते है

Ranchi INDIA Rally: झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने एकजुटता दिखाई। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व में यह रैली रांची के प्रभात तारा मैदान में हुई। रैली को गठबंधन के सभी नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा पर हमला बोला है।