South Korea Martial Law: दक्षिण कोरिया में हटा मार्शल लॉ, सांसदों ने मिलकर बदला राष्ट्रपति का फैसला

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने मंगलवार रात को देश से मार्शल लॉ हटाने की घोषणा की। राष्ट्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने इस फैसले की जानकारी दी। दरअसल, संसद में भारी विरोध के बाद इसे अमान्य कर दिया गया था। देर रात, सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के 300 में से 190 सांसदों ने सर्वसम्मति से मार्शल लॉ को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद इसे समाप्त करना

पड़ा। दक्षिण कोरिया में यह कदम आखिरी बार 1980 में छात्रों और श्रमिक संघों के नेतृत्व में हुए एक राष्ट्रव्यापी विद्रोह के दौरान उठाया गया था।

और पढ़ें