Surya Grahan 2025: साल 2025 में अब तक कोई ग्रहण नहीं लगा है। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है और इसी महीने यानी मार्च 2025 में आसमान में ग्रहण का पहला नजारा दिखेगा। बता दें कि साल 2024 में कुल चार ग्रहण लगे थे जिनमें दो सूर्य गहण (Solar Eclipse 2024) और दो चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) थे। मार्च 2025 में लग रहा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2025) एक आंशिक ग्रहण (Partial Solar Eclipse) होगा। आपको बताते हैं साल 2025 के पहले सूर्य ग्रहण के समय व तारीख से जुड़ी हर डिटेल के बारे में…
