Harmistha Panoli Controversy: पिछले कुछ समय से लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उन पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप है। अपने विवादित कमेंट्स के चलते चर्चा में रहने वाली शर्मिष्ठा को कोलकाता पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। हालांकि, उन्होंने पहले ही अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। अब इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी सामने आई हैं और उन्होंने शर्मिष्ठा पनोली का समर्थन किया है।