हारनपुर में मंगलवार शाम को एक बार फिर हिंसा की घटनाएं सामने आईं। इसमें 1 शख्स की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना में घायल एक मुस्लिम शख्स को छोड़कर अन्य सभी दलित हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन लोगों को उस वक्त निशाना बनाया गया, जब ये लोग शब्बीरपुर गांव में हुई बीएसपी चीफ मायावती
की एक सार्वजनिक सभा से लौट रहे थे। कुछ पीड़ितों का कहना है कि उन पर ठाकुरों ने रॉड, लाठियों और चाकुओं से हमला किया। हालांकि पुलिस अब तक हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है। सहारनपुर के एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा, जिला अस्पताल में एक मृत शख्स को लाया गया था, जबकि 13 लोग घायल थे। इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल थे। इन लोगों को मेरठ भेज दिया गया है। जब पूछा गया कि क्या हमलावर ठाकुर समुदाय के थे, तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। सहारनपुर जिला अस्पताल के सीएमओ बीएस सोढ़ी ने कहा, मृतक की पहचान सरस्वा के निवासी आशीष मेघराज के तौर पर हुई है। उसके पेट में चाकू घोंपा गया था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उन्होंने कहा, एक शख्स गोली लगने से घायल हुआ था, जबकि अन्य दो को चाकू मारे जाने के कारण गहरे जख्म आए हैं। सभी को मेरठ भेजा गया है। इनकी पहचान फूल सिंह, अकबर और मावसी के तौर पर हुई है।
… और पढ़ें