Russia Ukraine War: रूस- यूक्रेन युद्ध में दो और भारतीयों की मौत हो गई है। मारे गए दोनों भारतीय रूसी सेना में जबरन भर्ती किए गए थे। भारत ने इस मामले को रूस के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया है और रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और वापसी की मांग की है। इससे पहले भी रूस- यूक्रेन युद्ध में भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है।