आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसको लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो समारोह का हिस्सा हैं। कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड को देखने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से लगभग 10,000 खास अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। गणतंत्र दिवस की परेड सुबह 10.30 बजे से जारी है। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने से हुई। यहां पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी। हर साल सरकार गणतंत्र दिवस समारोह के लिए एक थीम चुनती है और इस साल की थीम है “स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास।”