शियोमी के आज 2 स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की सेल की थी। सेल शुरू होने के बाद पलक झपकते ही इन दोनों फोन्स के सभी मॉडल आउट ऑफ स्टॉक हो गए। इनकी सेल 12 बजे Flipkart.com और Mi.com पर शुरू हुई थी। इन दोनों फोन्स के साथ JIO की तरफ से 2,200 रुपए का कैशबैक ऑफर दिया गया है। Redmi Note 5 Pro दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन हे जिसमें 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। फोन की अगली सेल कह होगी अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।