भाई ब्रजेश पांडे पर लगे छेड़छाड़ के आरोप पर घिरे पत्रकार रवीश कुमार; कई लोगों ने किया समर्थन

एनडीटीवी के पत्रकार और प्राइम टाइम के होस्‍ट एंकर रवीश कुमार एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आए हैं। इस बार उन्‍हें उनके भाई की वजह से विरोध झेलना पड़ रहा है। हालांकि कई लोग उनका समर्थन भी कर रहे हैं। दरअसल रवीश के सगे भाई ब्रजेश पांडे का नाम यौन शोषण से जुड़े एक मामले में सामने आया है। इसके बाद उन्‍हें बिहार कांग्रेस उपाध्‍यक्ष का पद

छोड़ना पड़ा और उनके खिलाफ पोस्‍को केस के तहत केस भी दर्ज किया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने रवीश को निशाना बनाना शुरू कर दिया। ट्विटर यूजर्स ने कुछ इस तरह के ट्वीट किए। हालांकि, रवीश का विरोध करने वालों को उनके समर्थक जवाब भी दे रहे हैं। कई लोगों ने रवीश के समर्थन में ट्वीट किए। ब्रजेश कुमार कांग्रेस के उपाध्यक्ष थे। 21 फरवरी को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिस लड़की ने ब्रजेश पांडे पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, वह एक कांग्रेस नेता की बेटी है और उसने इंसाफ की गुहार लगाते हुए खुद को जला डालने की चेतावनी दी थी। यौन शोषण का यह केस पिछले साल दर्ज किया गया था। वहीं ब्रजेश का नाम बाद में स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने जांच के क्रम में जोड़ा।

और पढ़ें