Ram Navami 2023: मेले में बुधवार से भारी भीड़ का जमावड़ा शुरू हो गया था। अब भी देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आना जारी है। राम नवमी के मौके पर आज करीब 30 लाख की भीड़ यहां प्रभु राम का जन्मोत्सव का आनंद लेने जमा हो जाएगी। प्रशासन ने इसी का अनुमान लगा कर सुरक्षा, सैनिटेशन, ट्रैफिक नियंत्रण और प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है। हर रोज भगवान की मूर्तियों को नए कपड़े पहनाए जा रहे हैं। मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया कि गुरुवार को जन्मोत्सव पड़ने के कारण भगवान को पीले रंग के कपड़े पहनाए जाएंगे।
