Ram Mandir Pran Pratishtha: समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर गोलीबारी को जायज ठहराया है। उन्होंने कारसेवकों को अराकज तत्व भी कहा है। मौर्य ने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर को लेकर घटना घटी, वहां बिना किसी न्यायपालिका या प्रशासनिक के आदेश के बड़े पैमाने पर अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी। तत्कालीन सरकार ने संविधान और कानून की रक्षा के लिए, अमन-चैन कायम करने के लिये गोली चलवाई थी। वो सरकार का अपना कर्तव्य था और सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया था। इसके आलावा जयपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने अयोध्या जाने के सवाल पर जवाब दिया है. इस दौरान उनके साथ श्रीकरणपुर विधायक रूपेंद्र सिंह कुन्नर भी नजर आ रहे हैं। देखिये वीडियो।