पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय फोन टैपिंग मामले में बुधवार को तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने कई खुलासे किए। लोकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि जो ऑडियो टेप मीडिया में जारी किए वो तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराए। लोकेश शर्मा ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर फोन टैपिंग की ऑडियो मीडिया में जारी करवाने का आरोप लगाया। लोकेश शर्मा ने आगे कहा कि राजस्थान के सीएम ने मेरा इस्तेमाल किया।