राजस्थान उपचुनाव: करारी हार पर भाजपा विधायक ने कहा- राजे और मोदी सरकार को जनता ने सिखाया सबक

राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली करारी हार से पार्टी के भीतर लोग खासे नाराज हैं। भाजपा विधायक घनश्याम तिवारी ने गुरुवार (1 फरवरी) को उपचुनाव हारने का कारण केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की राजे सरकार को बताया। घनश्याम तिवारी ने कहा- ”लोगों ने राजे सरकार को हटाने के बजाय उसे और केंद्रीय नेतृत्व को दंडित किया है। लोगों

ने राजे सरकार को चार साल तक ही लूट जारी रखने की अनुमति दी थी।” इस हार के बाद राजे के केंद्रीय नेतृत्व के साथ संबंधों की करीबी से जांच हो सकती है। उपचुनाव में भाजपा की तरफ से उतारे गए उम्मीदवार राजे की पसंद के ही थे और केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव प्रचार तक से दूरी बना रखी थी।

और पढ़ें