G20 Summit 2023 Update: दिल्ली में रविवार को G-20 Summit का समापन हुआ। इस दौरान तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचे थे। वहीं, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने रविवार को जी20 सदस्यों की नई दिल्ली घोषणा की सराहना करते हुए कहा कि यह निस्संदेह भारत के लिए एक कूटनीतिक जीत थी। थरूर ने नई दिल्ली घोषणा पर सभी सदस्य देशों को आम सहमति पर लाने के लिए भारत की सराहना की। Breaking News