कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए अपने नेताओं को “परिक्रमा” करवाएंगे राहुल गांधी

देश में कांग्रेस सरकार की स्थिति बुरी नजर आ रही है. उसके पास सबसे बड़ा राज्य कर्नाटक ही बचा है। जिसे देखते हुए कांग्रेस सत्ता में दोबारा वापसी की तैयारी में है। इसके लिए उसने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष जी परमेशवर पर दांव लगाया है। लेकिन सियासी जंग जीतने के लिए राहुल गांधी ने नई रणनीति के साथ उतरने का दांव चल दिया है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने

कर्नाटक कांग्रेस में नई ऊर्जा भरने के लिए एक साल लम्बा कार्यक्रम बनाया है। राहुल गांधी जून में बेंगलुरु में बूथ लेवल के पदाधिकारियों की बड़ी बैठक करके इस एक वर्षीय कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम में हर ब्लॉक के अध्यक्ष और एक बूथ संयोजक को न्योता दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो करीब 80 हजार कार्यकर्ताओं को राहुल इस तरह संबोधित करेंगे।

और पढ़ें