वीडियो: केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेरिस समझौते को स्वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के दौरान पैरिस समझौते को स्वीकृति दे दी है जिसे कि पहले 2 अक्टूबर को स्वीकृति दी जानी थी। मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि ‘इसी के साथ, भारत पेरिस समझौते की स्वीकृति की प्रक्रिया में एक निर्णायक भागीदार बन गया है। जो कि एक ऐतिहासिक कदम है।’ दरअसल केंद्र सरकार ने रविवार को महात्मा गांधी के

जन्मदिन पर पैरिस समझौते को स्वीकृति करने की घोषणा की थी लेिकन यह निर्णय इससे कुछ दिन पहले ही आ गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी 26 सितंबर को UNGA में दिए अपने भाषण के दौरान भी इसका ज़िक्र किया था। इस बारे में जानकारी देते हुए जावडेकर ने कहा कि पेरिस समझौते को अस्तित्व में आने के लिए शर्त थी कि ये समझौता तभी अस्तित्व में आएगा जब 55 देश जो कि 55 प्रतिशत वैश्विक ग्रीनहाऊस गैस के उत्सर्जन के लिए ज़िम्मेदार हैं इसे स्वीकृति देंगे। दरअसल दिसंबर, 2015 में पेरिस में 195 देशों ने इस समझौते को पारित किया था। इसमें जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए वैश्विक तापमान में वृद्धि दे डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 61 देश इस समझौते को स्वीकृति दे चुके हैं।

और पढ़ें