Delhi MCD Bypoll Results: भाजपा को मोहम्मद इमरान ने पटका, केजरीवाल की पार्टी को भी लगा झटका! दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं और इस बार राजनीतिक समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखने को मिलाहै। कुल 12 वार्डों में हुए उपचुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि आप (AAP) को 3 सीटें मिलीं। कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है। सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत चाँदनी महल वार्ड से हुई, जहाँ AIFB के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने जीत दर्ज कर दिल्ली की राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है। इस जीत के बाद इमरान का नाम अचानक से चर्चा का केंद्र बन गया है…… और पढ़ें 2 months agoDecember 3, 2025
Parliament Winter Session: New Labour Codes पर 23 राज्यों की सहमति, पर विवाद बरकरार | Samwad Parliament Winter Session : केंद्र सरकार अप्रैल 2026 से चार नए श्रम संहिताओं को लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ारही है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, श्रम मंत्रालय ने कोविड-19 के दौरान 2021 में तैयार किए गए नियमों की फिर से समीक्षा शुरू कर दी है। केंद्र ने राज्यों से कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार इन नियमों को दोबारा देखकर नोटिफ़ाई किया जाए। अब तक 23 राज्य इन कानूनों को आगे बढ़ाने पर सहमति दे चुके हैं, लेकिन चूंकि श्रम विषय समवर्ती सूची में है, इसलिए केंद्र और राज्य दोनों के नोटिफ़िकेशन के बाद ही ये लागू हो सकेंगे। सरकार का कहना है कि नए नियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हैं। काम के घंटे 8 ही रहेंगे, लेकिन कर्मचारी चाहें तो अतिरिक्त कमाई के लिए ओवरटाइम कर सकेंगे। ग्रेच्युटी पाने के लिए पहले 5 साल की नौकरी ज़रूरी थी, अब 1 साल में भी पात्रता मिलेगी। हर कंपनी को अपॉइंटमेंट लेटर देना, 40 साल से ऊपर के कर्मचारियों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराना और महिलाओं को बराबर वेतन व अलग-अलग शिफ़्टों में काम का अवसर देना अनिवार्य होगा। हालांकि, विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने बिना परामर्श के ये बदलाव किए और इससे कॉर्पोरेट्स को फ़ायदा होगा, न कि मज़दूरों को।देखिये ये इंटरव्यू… और पढ़ें 2 months agoDecember 4, 2025
Parliament Winter Session | Day 3 Wrap: Rajnath Singh के विवादित बयान पर Congress का तीखा पलटवार गुजरात के वडोदरा में 'सरदार सभा' को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि स्वतंत्रताके बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण के लिए सरकारी धन का उपयोग करना चाहते थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसे रोक दिया। सिंह ने नेहरू पर पटेल की विरासत को दबाने का भी आरोप लगाया, जबकि मोदी सरकार ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर पटेल को सम्मान दिया। यह बयान 75 साल पुराने बाबरी विवाद को फिर से हवा दे रहा है, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ गया।कांग्रेस ने इसे इतिहास से खिलवाड़ करार देते हुए जोरदार हमला बोला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्रकारों से कहा, “यह सब असली मुद्दों जैसे प्रदूषण, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने की साजिश है। रोज नए झूठे मुद्दे खड़े किए जाते हैं ताकि जनता की समस्याएं दब जाएं।” उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे 'विभाजनकारी राजनीति' बताया। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने तीखी प्रतिक्रिया दी, “मुझे राजनाथ सिंह से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। नेहरू ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी, देश को एकजुट किया। यह बयान नेहरू की स्मृति का अपमान है और बीजेपी का पुराना वोटबैंक गढ़ने का हथकंडा।” प्रतापगढ़ी ने सोशल मीडिया पर भी इसे 'ऐतिहासिक तथ्यों का विकृतिकरण' करार दिया।अन्य कांग्रेसी नेताओं जैसे मणिकम टैगोर ने दस्तावेज मांगे, कहा कि नेहरू धार्मिक कार्यों के लिए सरकारी फंड के खिलाफ थे। विपक्ष ने इसे 'झूठी नैरेटिव' बताते हुए संसद में बहस की मांग की। यह विवाद शीतकालीन सत्र के बीच चुनावी रणनीति का हिस्सा लगता है, जहां बीजेपी हिंदुत्व को मजबूत कर रही है।… और पढ़ें 2 months agoDecember 4, 2025
Sanchar Sathi App विवाद पर लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीपेंदर हुड्डा आपस में भिड़े Parliament Winter Session 2025 : लोकसभा में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा (कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड) ने दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियासे सवाल उठाया कि DoT के नए आदेश से सभी नए मोबाइल फोनों में “संचार साथी” ऐप को प्री-लोडेड अनिवार्य करने का मतलब क्या है? उन्होंने चिंता जताई कि भले ही ऐप को बाद में डिसेबल कर दिया जाए, पर सिस्टम लेवल पर प्री-लोड होने से कुछ फीचर्स बैकग्राउंड में चलते रहेंगे, जिससे निजता (privacy) और स्नूपिंग का खतरा बना रहेगा।मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवाब दिया कि संचार साथी ऐप और पोर्टल जन-भागीदारी से चलने वाली पहल है। इसके जरिए अब तक 1.5 करोड़ फ्रॉडुलेंट मोबाइल कनेक्शन डिस्कनेक्ट किए जा चुके हैं, 26 लाख चोरी के हैंडसेट ट्रेस हुए, 7 लाख उपभोक्ताओं को वापस मिले और 41 लाख संदिग्ध कनेक्शन ब्लॉक हुए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि ऐप तभी काम करेगा जब यूजर खुद रजिस्टर करेगा, अन्यथा यह निष्क्रिय रहेगा। इसे डिलीट भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्नूपिंग का कोई खतरा नहीं है और जनता के फीडबैक पर आदेश में बदलाव के लिए भी सरकार तैयार है।… और पढ़ें 2 months agoDecember 3, 2025
Parliament Winter Session 2025 : Imran Masood ने Sonia Gandhi के लेख का हवाला देकर PM Modi को घेरा Parliament Winter Session 2025 : दिल्ली के जहरीले प्रदूषण पर केंद्र सरकार को कसा तंजदिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का स्तरफिर से खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। 3 दिसंबर 2025 को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कई जगहों पर 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो 'सीवियर' श्रेणी में आता है। इसी संकट के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद इमरान मसूद ने एक अनोखे प्रतीकात्मक विरोध के जरिए केंद्र सरकार को घेरा। मसूद ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक लेख का भी हवाला दिया, जिसमें अरावली जंगलों को काटने की कथित साजिश का जिक्र था, जो प्रदूषण को और बढ़ावा दे रही है।यह घटना संसद सत्र के दौरान बढ़ते राजनीतिक तनाव को भी दर्शाती है, जहां विपक्ष पर्यावरण मुद्दों को चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। दिल्ली में पिछले हफ्ते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें डीटीसी बसों की कमी और सड़कों की खराब हालत को प्रदूषण का प्रमुख कारण बताया गया। मसूद का यह कदम सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जहां… और पढ़ें 2 months agoDecember 3, 2025
Congress हाई कमांड के इंतज़ार में DK Shivkumar, Siddaramiah के साथ नाश्ते की क्या है असली वजह ? Karnataka Political Crisis : नाश्तों ने माहौल हल्का किया, लेकिन नेतृत्व पर कोई सहमति नहीं बनी। अब सभी की निगाहें8 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक पर हैं। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के आधे रास्ते पर पहुँची है। इसी समय, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के बीच नेतृत्व बदलने की चर्चाएँ तेज़ हो गईं। पिछले चुनावों के बाद माना गया था कि दोनों नेताओं के बीच दो साल की पावर-शेयरिंग डील बनी थी। अब दो साल पूरे होते ही यह सवाल फिर उठ रहा है—अगला मुख्यमंत्री कौन?… और पढ़ें 2 months agoDecember 3, 2025
मोदी के साथ डिनर, राजघाट का दौरा, 30 घंटे में क्या-क्या करेंगे पुतिन? भारत और रूस की रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4–5 दिसंबर को भारत आरहे हैं। 2022 में यूक्रेन पर रूस की स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। यह दोनों देशों के बीच 23वां द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन है, जिसे दोनों ही बहुत महत्वपूर्ण मान रहे हैं।… और पढ़ें 2 months agoDecember 3, 2025
‘नकली पुतिन’, किले जैसी कार और पूप सूटकेस… देखें पुतिन का ‘सुरक्षा चक्र’ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर 4 और 5 दिसंबर को भारत आ रहे हैं। यहपिछले चार वर्षों में पुतिन की पहली भारत यात्रा है। वे 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और पीएम मोदी के साथ विस्तृत बातचीत करेंगे। दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं में से एक पुतिन जब भी विदेश यात्रा करते हैं, उनकी सुरक्षा के लिए सुपर एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम तैनात किया जाता है, जिसे "सुरक्षा चक्र" कहा जाता है।… और पढ़ें 2 months agoDecember 2, 2025
New Rent Rules 2025: अब रेंट पर घर लेना होगा आसान, मकान मालिक नहीं कर पाएगा परेशान, देखें नए नियम भारत सरकार ने किराए के मकानों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। New Rent Rules 2025 अब पूरे देश मेंलागू हो गए हैं। इसके तहत, मकान मालिकों और किराएदारों दोनों को 60 दिनों के अंदर अपना रेंट एग्रीमेंट ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। ये नियम झगड़ों को सुलझाने के लिए टाइमलाइन तय करते हैं और घर खाली करने, रिपेयर, इंस्पेक्शन और किराएदार की सुरक्षा से जुड़े अधिकारों को साफ तौर पर समझाते हैं।… और पढ़ें 2 months agoDecember 2, 2025
Parliament Winter Session Day 2: संचार साथी पर बवाल, प्राइवेसी पर सवाल हुए गहरे सरकार ने दी सफाई Sanchar Saathi Row: संचार साथी ऐप को लेकर भारत सरकार और ऐपल के बीच टकराव तेज हो गया है। रॉयटर्सकी रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने सभी स्मार्टफोन कंपनियों को 90 दिनों के अंदर iPhone, Samsung और Xiaomi जैसे फोन्स में इस ऐप को प्रीलोड करने का गोपनीय आदेश दिया है, जो चोरी के फोन ट्रैक करने के लिए है। लेकिन ऐपल यूजर प्राइवेसी के सिद्धांतों का हवाला देकर इसका विरोध कर रही है। विपक्ष ने संसद में इसे जासूसी टूल बताकर हंगामा किया। आज संसद की विन्टर सेशन के दूसरे दिन लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जोरों पर रहा। विशेष गहन संशोधन (SIR) पर चर्चा की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक सांसदों ने मकर द्वार पर धरना दिया और सदन में नारेबाजी की। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही बार-बार स्थगित की, जबकि राज्यसभा में चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने दोपहर 2 बजे तक स्थगन किया। सरकार ने विपक्षी नेताओं को वार्ता का न्योता दिया, लेकिन समयसीमा तय करने से इनकार कर दिया। इस बीच, मणिपुर जीएसटी (दूसरा संशोधन) बिल पास हुआ। SIR बहस 9-10 दिसंबर को निर्धारित हुई। वंदे मातरम पर पीएम मोदी 8 दिसंबर को बहस शुरू करेंगे। कुल मिलाकर, कार्यवाही बाधित रही, विधायी काम प्रभावित। देखिये वीडियो और जानिए… और पढ़ें 2 months agoDecember 2, 2025
LIVE: Parliament Winter Session में विपक्ष का हंगामा रंग लाया, SIR-Vande Mataram पर चर्चा तय? Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन हंगामे की वजह से सदन का कामकाज प्रभावित हुआ। विपक्ष SIRऔर वोट चोरी के आरोप पर फौरन चर्चा की मांग पर अड़ा था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य सभा में कहा ' SIR की प्रोसेस के दौरान 12-13 लोगों की जान जा चुकी है। ये अर्जेंट मैटर है। फौरन चर्चा होनी चाहिए। विपक्ष ने दोनों सदनों की कार्यवाही चलने नहीं दी।'वोट चोर- गद्दी छोड़' के नारे लगाए। इसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दोनों पक्षों को अपने मीटिंग रूम में बुलाया था। यहां सहमति बनी कि कल से सदन बिना किसी हंगामे के चलेगा।… और पढ़ें 2 months agoDecember 2, 2025
Pakistan में तख्तापलट की तैयारी, Asim Munir को डिफेंस चीफ़ बनाने से क्यों डर रहे शहबाज़ शरीफ? पाकिस्तान में इस वक्त कुछ ऐसा हो रहा है जो पहले कभी नहीं हुआ। 29 नवंबर 2025 को आर्मी चीफजनरल आसिम मुनीर का तीन साल का कार्यकाल खत्म हो गया, लेकिन आज तक ये नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ कि वो अब चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स (CDF) बन गए हैं। यानी पाकिस्तान के पास अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई आर्मी चीफ ही नहीं है!सुरक्षा विशेषज्ञ तिलक देवशर का दावा है कि पीएम शहबाज शरीफ जानबूझकर लंदन भागे हुए हैं ताकि वो मुनीर को 5 साल का एक्सटेंशन देने वाला नोटिफिकेशन साइन न करें।… और पढ़ें 2 months agoDecember 2, 2025
भागीरथपुरा के बाद अब महू में दूषित पानी से बिगड़ी 22 लोगों की तबीयत, प्रशासन अलर्ट 1 day agoJanuary 24, 2026
30 साल बाद शनि-बुध बनाएंगे अद्भुत योग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नौकरी-बिजनेस में तरक्की के योग 1 day agoJanuary 24, 2026
दवा और वॉक के बावजूद 150 पर क्यों अटकी है फास्टिंग शुगर? ये 3 छिपे कारण है HBA1C ज्यादा होने के लिए जिम्मेदार, डॉक्टर से जानिए हार्मफुल फूड 1 day agoJanuary 23, 2026
IND vs NZ: हार्दिक पंड्या ने इस मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे, अब बस रोहित शर्मा हैं उनसे आगे 1 day agoJanuary 24, 2026
Exclusive: ‘जन गण मन’ की तरह बनेंगे ‘वंदे मातरम’ के नियम? प्रोटोकॉल को लेकर मंथन कर रही मोदी सरकार 1 day agoJanuary 24, 2026