Donald Trump Peace Prize: FIFA के मंच पर दोहराया भारत-पाक युद्ध हमने शुरू होने से पहले रोक दिया ! Donald Trump Peace Prize: FIFA मुख्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्डट्रम्प को पहला “FIFA पीस प्राइज़” देने की घोषणा की और कहा कि ट्रम्प ने कांगो में करोड़ों जानें बचाईं तथा भारत-पाकिस्तान समेत कई युद्ध शुरू होने से पहले ही रोक दिए। ट्रम्प ने इसे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया, FIFA वर्ल्ड कप 2026 की रिकॉर्ड टिकट बिक्री की तारीफ की, कनाडा-मैक्सिको के नेताओं को धन्यवाद दिया और दावा किया कि आज दुनिया पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित है, क्योंकि “हमने लाखों-करोड़ों जानें बचाईं” और अमेरिका अब दुनिया का सबसे “हॉट” देश है। दोनों नेता तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंच से उतर गए।… और पढ़ें 2 months agoDecember 6, 2025
IndiGo Fiasco: 400 फ्लाइट कैंसिल, शेयरों में 7% गिरावट के साथ टिकट रेट्स दोगुने, 3 लाख यात्री परेशान Indigo Flight News: DGCA के नए FDTL नियमों (जुलाई-नवंबर 2025) से पायलटों को अधिक आराम और रात्रि उड़ानों पर सीमाएंलगीं, जिसकी तैयारी में IndiGo की देरी से क्रू शॉर्टेज हुआ। 2-5 दिसंबर तक 1000+ उड़ानें रद्द, दिल्ली से सभी घरेलू फ्लाइट्स कैंसल। यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे, टिकट दाम दोगुने, एयर इंडिया पर अतिरिक्त बोझ। DGCA ने फरवरी 2026 तक छूट दी, जांच कमिटी बनी। CEO ने माफी मांगी, पूर्ण सामान्यता 10-15 दिसंबर तक। शेयर 7% गिरे, पायलट यूनियन ने सेफ्टी पर चिंता जताई। एविएशन सेक्टर के लिए बड़ा सबक।… और पढ़ें 2 months agoDecember 6, 2025
Rail Roko Andolan: बिजली संशोधन विधेयक 2025 को वापस लेने के लिए तीसरे दिन किसानों ने किया प्रदर्शन Rail Roko Andolan : किसानों का रेल रोको फीका रहा, शहर में अधिकांश ट्रेनें समय पर चलीं। स्टेशन अधिकारियों केअनुसार, लुधियाना जंक्शन पर अधिकांश ट्रेनें सुबह या देर शाम चलती हैं, जिससे विरोध के समय (दोपहर 1-3 बजे) केवल छह ट्रेनें निर्धारित थीं। किसान संगठनों द्वारा शुक्रवार को दिए गए रेल रोको आह्वान का लुधियाना जंक्शन पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा, क्योंकि विरोध का समय सीमित ट्रेन आवागमन से मेल खा गया। साहनेवाल स्टेशन पर बिल के खिलाफ धरना योजना के बावजूद, केवल कुछ ट्रेनें प्रभावित हुईं, और अधिकांश सेवाएं निर्धारित समय पर चलीं, जिससे यात्रियों को न्यूनतम व्यवधान हुआ।… और पढ़ें 2 months agoDecember 6, 2025
लोकसभा में उठा जम्मू का Bulldozer Justice— MP आगा रूहुल्लाह मेहदी ने सरकार को घेरा Lok Sabha News: संसद में MP Syed Ruhullah Mehdi ने जम्मू में एक मुस्लिम पत्रकार के घर पर हुई बुलडोज़रकार्रवाई का मामला जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिना नोटिस और बिना कानूनी प्रक्रिया के की गई, जो साफ तौर पर “दमनात्मक और लक्षित कार्रवाई” लगती है। Mehdi ने पूछा कि शासन का काम न्याय देना है या डर पैदा करना। उन्होंने कहा कि कानून, जांच और सबूत की जगह अगर बुलडोज़र इस्तेमाल होगा तो लोकतंत्र और प्रेस की स्वतंत्रता दोनों खतरे में पड़ जाएँगे।… और पढ़ें 2 months agoDecember 6, 2025
Nehru Center Launch LIVE सोनिया: नेहरू को मिटाने की साजिश आधुनिक भारत की नींव हिला देगी ! Nehru Center India: 5 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली के जवाहर भवन में आयोजित हुआ, जहां कांग्रेस संसदीय दल कीचेयरपर्सन सोनिया गांधी ने नेहरू सेंटर इंडिया का उद्घाटन किया। यह केंद्र जवाहरलाल नेहरू की विरासत, विचारधारा और योगदान को संरक्षित करने, इतिहास की सच्चाई को बचाने तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए स्थापित किया गया है। सोनिया गांधी ने अपने संबोधन में नेहरू को आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार बताया, जिन्होंने धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच, नियोजित अर्थव्यवस्था और समावेशी राष्ट्रवाद की नींव रखी। उन्होंने सत्ताधारी व्यवस्था पर नेहरू को बदनाम करने और उनकी विरासत को मिटाने की साजिश का आरोप लगाया, जो न केवल नेहरू को मिटाने का प्रयास है, बल्कि भारत की सामाजिक-राजनीतिक आधारशिला को नष्ट करने की कोशिश है। उन्होंने नेहरू मेमोरियल फंड द्वारा शुरू किए गए डिजिटल आर्काइव की भी सराहना की, जिसमें नेहरू के 100 खंडों के चयनित कार्यों को सर्चेबल और मुफ्त उपलब्ध कराया गया है। इवेंट में पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, प्रो. पुरुषोत्तम अग्रवाल और डॉ. अशोक वाजपेयी जैसे विद्वान भी मौजूद थे। यह आयोजन नेहरू की स्मृति को मजबूत करने और ऐतिहासिक विकृति के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है।… और पढ़ें 2 months agoDecember 6, 2025
Putin India Visit: रूस-भारत के मिलन ने छीनी ट्रंप की नींद? रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली आए. हालांकि, पुतिन के इस दौरे की घोषणापहले ही हो चुकी थी. अमेरिका पुतिन के भारत दौरे पर बेहद ही करीबी से नज़र रख रहा था. जिस तरह से पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर जाकर पुतिन का स्वागत किया, उसे देखकर अमेरिका काफी बेचैन है. इसी वजह से अमेरिकी कांग्रेस का एक प्रमुख पैनल अगले हफ्ते भारत-अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी पर एक जनसुनवाई करेगा. इस मीटिंग में अमेरिका-भारत के बदलते डिफेंस, इकॉनमिक और राजनयिक पहलुओं पर खास ध्यान दिया जाएगा. आपको बता दें कि इस जनसुनवाई को दि यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: सिक्योरिंग ए फ्री एंड ओपन इंडो-पेसिफिक का नाम दिया गया है. ये जनसुनवाई 10 दिसंबर 2025 को होगी. यह जानकारी अमेरिकी कांग्रेस की हाउस ऑफ फॉरेन कमिटी की दक्षिण और केंद्रीय एशिया पर बनी एक सब कमिटी ने अपने नोटिस में दी है.… और पढ़ें 2 months agoDecember 5, 2025
Putin India Visit: कितना आलीशान है वो होटल जहां रुके है Putin ? किराया सुन उड़ जाएंगे होश Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 दिसंबर को भारत के दो दिवसीय दौरे (putin india visit) परआए हैं… रूस-यूक्रेन युद्ध (russia ukraine war) शुरू होने के बाद ये पहला दौरा है…जिसकी वजह से बेहद खास माना जा रहा है… इस मुलाकात को लेकर पूरी दुनिया की नजरे टिकी हुई है… भारत लैंड करने के बाद पुतिन का पीएम मोदी (pm modi) ने जोरदार स्वागत किया है…आज इन दोनों नेताओं के बीच बैठकें होनी होनी है… जिसके बाद तस्वीर साफ हो जाएगी की…दोनों देशों के बीच किन-किन मुद्दों पर बात हुई है… फिलहाल पुतिन की सुरक्षा और उनके ठहरने की जगह की बेहद चर्चा हो रही है… तो आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में पुतिन कहां… ठहरे हुए हैं…और उनका कमरा कितना खास है….साथ में ये भी की किसी आम आदमी को वहां रुकना हो तो उसे कितने पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं…… और पढ़ें 2 months agoDecember 5, 2025
Indigo Disruptions:1100 उड़ानें रद्द संसद में बिफरे सांसद बोले मोनोपॉली का खामियाजा आम आदमी भुगत रहा Indigo Flight Cancel: दिसंबर 2025 का पहला सप्ताह भारत के विमानन इतिहास में काला अध्याय बन गया। देश की सबसेबड़ी एयरलाइन इंडिगो ने एक साथ 1,100 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दीं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े हवाई अड्डों पर हजारों यात्री घंटों फंसे रहे। 5 दिसंबर को तो दिल्ली से सभी घरेलू उड़ानें ही कैंसिल कर दी गईं।मुख्य वजह बनी पायलटों की भारी कमी और नए FDTL नियमों की तैयारी न करना। इंडिगो की ऑन-टाइम परफॉर्मेंस सिर्फ 8.5% रह गई। यात्रियों में गुस्सा इस कदर भड़का कि मामला सीधे संसद पहुंच गया।राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी ने इसे “सरकार की मोनोपॉली नीति का नतीजा” बताया तो प्रमोद तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी और सपा सांसदों ने सिविल एविएशन मंत्री से तुरंत जवाब मांगा। विपक्ष का आरोप है कि एक कंपनी को 60% से ज्यादा बाजार दे देने की कीमत अब जनता चुका रही है।सरकार ने DGCA के जरिए इंडिगो को अस्थायी छूट दी है और कंपनी ने फरवरी 2026 तक सब ठीक करने का वादा किया है। लेकिन सवाल वही है – क्या लो-कॉस्ट के नाम पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा से समझौता किया जा सकता है?… और पढ़ें 2 months agoDecember 5, 2025
पुतिन के भारत पहुंचते ही, रूस से परमाणु ईंधन तमिलनाडु क्यों पहुंचा? पुतिन के भारत दौरो ने दोनों देशों के रिश्तों को एक अभूतपूर्व मुकाम पर पहुंचा दिया है. लेकिन, कूटनीतिक औरसामरिक स्तर पर इस दौरे के बेहद ही गहरे मायने हैं क्योंकि, एक तरफ जहां दुनिया में रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं. वहीं, दूसरी तरफ भारत भी परमाणु संपन्न देश है. रूस ने कभी भी भारत के शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए परमाणु कार्यक्रम का विरोध नहीं किया, उल्टा रूस हमेशा हर मुश्किल घड़ी में भारत के साथ खड़ा रहा है. इसी कड़ी में पुतिन ने भारत के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक ऐसा कदम उठाया है. रूस की सरकारी कंपनी रोस्टोम ने परमाणु फ्यूल की पहली खेप भारत पहुंचा दी है. परमाणु ईंधन की ये खेप तमिलनाडु के कुदनकुलम के तीसरे परमाणु रिएक्टर में पहुंचाई गई है.… और पढ़ें 2 months agoDecember 5, 2025
IndiGo Flight Crisis: FDTL नियमों से छूट के लिए उड़ानें रद्द कर रहा इंडिगो? IndiGo Flight Disruptions: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की कई उड़ानें हाल के दिनों में रद्द हुई हैं औरकई में बड़ी देरी देखी गई है, जिससे हज़ारों यात्री प्रभावित हुए हैं। घरेलू यातायात का 60% से अधिक हिस्सा संभालने वाली इंडिगो इस अव्यवस्था के लिए नए FDTL यानी फ़्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट नियमों को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, पायलट संगठनों का आरोप है कि पर्याप्त समय मिलने के बावजूद इंडिगो ने नए नियमों के लिए उचित तैयारी नहीं की और आशंका जताई जा रही है कि इन मकानों में ढील दिलाने के लिए DGCA पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। ये FDTL के नए नियम सभी घरेलू एयरलाइनों पर लागू होते हैं, फिर भी इंडिगो पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव क्यों पड़ा? जानिए वीडियो में।… और पढ़ें 2 months agoDecember 5, 2025
Indigo Flights Cancelled: दिल्ली से मुंबई और पुणे तक इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने पर हंगामा, क्या बोले पैसेंजर Indigo Crisis: इंडिगो (Indigo) ने गुरुवार यानी 04 दिसंबर को पिछले दो दिनों में अपने नेटवर्क और संचालन में गड़बड़ीके बाद ग्राहकों और हितधारकों से क्षमा मांगी है… IndiGo ने कहा कि… एयरलाइन (Indigo Airlines) अपने संचालन को जल्द से जल्द ट्रैक पर लाने पर फोकस कर रही है… इंडिगो में पिछले कुछ दिनों में प्रतिदिन लगभग 170-200 फ्लाइट कैंसिल (Indigo Flight Cancelled) हो रही हैं… इसके साथ ही इंडिगो ने DGCA से अनुरोध किया कि… उसे कुछ मानदंडों में 10 फरवरी तक छूट दी जाए… इससे परेशान यात्रियों का क्या कहना है सुनिए।… और पढ़ें 2 months agoDecember 5, 2025
Putin India Visit: Russia ने दिया भारत को बड़ा गिफ्ट, पाकिस्तान,चीन समेत पूरी दुनिया हैरान ! Putin India Visit: भारत और रूस की दोस्ती दुनिया में कूटनीतिक रिश्तों की एक ऐसी मिसाल है, जिसकी बराबरी करपाना असंभव है. इतिहास गवाह है कि जब-जब भारत पर संकट आया हो या फिर रूस मुसीबत में फंसा हो.. दोनों ही देश हमेशा एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं. रक्षा क्षेत्र में भारत और रूस एक बहुत बड़े साझीदार हैं. भारत रूस का सबसे बड़ा हथियार इंपोर्टर देश है. 2020 से लेकर 2024 तक भारत ने रूस से कुल 36 फीसदी डिफेंस इंपोर्ट किया है.… और पढ़ें 2 months agoDecember 5, 2025
Today Bank Holiday: आज 24 जनवरी को बैंक खुले हैं या बंद? जानें क्या आपके शहर में भी RBI ने दी है सरकारी छुट्टी 1 day agoJanuary 24, 2026
विचार: अमेरिकी शुल्क, वैश्विक संकट और अनिश्चितता के बीच क्यों दौड़ती दिख रही है भारत की अर्थव्यवस्था? 1 day agoJanuary 24, 2026
Exclusive: FTA के जरिए यूरोपियन यूनियन का बड़ा पार्टनर बना भारत, समझिए कैसे अमेरिका-चीन को लगेगा झटका 1 day agoJanuary 24, 2026
दुनिया मेरे आगे: ऊब से जन्म लेती हैं खोजें, फिर रिश्ते टूटने क्यों लगते हैं? क्या हम इसे अवसर बना पाते हैं 1 day agoJanuary 24, 2026
1 कटोरी पोहे में पनीर और सब्जियां डालकर बनाएं टेस्टी Poha Paneer Cutlet, स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता खाते ही दिल हो जाएगा खुश 1 day agoJanuary 24, 2026