राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश के चार जाने-माने लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इसमें चर्चित सरकारी वकील उज्ज्वल निकम का भी नाम शामिल है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी नोटिफिकेशन में बताया कि राष्ट्रपति ने चार लोगों को नामित किया है।