निर्भया गैंगरेप केस को चार साल बीत चुके हैं। 16 दिसंबर 2012, को हुए इस रेप केस ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। निर्भया के साथ चलती बस में गैंगरेप किया गया था जिसके कुछ दिन बाद ही निर्भया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। निर्भया को इंसाफ दिलाने के लिए बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए। लेकिन सवाल ये है कि आखिर इन चारों सालों
में हालात कितने बदले हैं। बल्कि अगर ऐसा कहें कि रेप के मामलों की संख्या पिछले सालों में लगातार बढ़ी है तो गलत नहीं होगा। वहीं आंकड़ों की बात की जाए तो राजधानी दिल्ली में 2012 में 706 रेप हुए थे। 2013 में ये संख्या बढ़कर 1,636 पहुंच गई। 2014 में रेप के 2,166 मामले, 2015 में 2,199 मामले सामने आये हैं। वहीं 2016 में जिसके अभी कुछ दिन बचे हैं उसमें 1,981 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं निर्भया के माता-पिता जिन्होंने अपनी बेटी को खोया है वो भी यही मानते हैं कि आज भी हालात नहीं बदले और न ही उन्हें इंसाफ मिला है। वहीं दिल्ली में बार-बार हो रही गैंगरेप की घटनाओं ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं। निर्भया कांड के 4 साल बाद भी दिल्ली महिलाओं के लिए सेफ नहीं है।
… और पढ़ें