Delhi New CM Atishi: दिल्ली को आतिशी के रूप में नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित और भाजपा नेता सुषमा स्वराज दिल्ली सीएम की कुर्सी संभाल चुकी हैं। दिल्ली की तीन महिला मुख्यमंत्रियों में से दो का उत्तर प्रदेश से खास कनेक्शन रहा है। आतिशी यूपी की बहू हैं।
